18 जुलाई 2017 - 18:13
यमन पर फिर सऊदी हवाई हमले, 20 नागरिकों की मौत।

यमनी सूत्रों ने तइज़ प्रांत के मूज़े क्षेत्र में सऊदी अरब के हवाई हमलों में 20 आम नागरिकों के हताहत व घायल होने की सूचना दी है।

यमनी सूत्रों ने तइज़ प्रांत के मूज़े क्षेत्र में सऊदी अरब के हवाई हमलों में 20 आम नागरिकों के हताहत व घायल होने की सूचना दी है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यमन के स्वयं सेवी बल अंसारुल्लाह की वेब साइट ने मंगलवार को घोषणा की है कि सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने तइज़ प्रांत के मूज़े क्षेत्र की ख़ालिद छावनी के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र पर बमबारी की।
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने इसी प्रकार अलहुदैदा प्रांत के अलकदहा और ख़ूख़ा क्षेत्र पर तीन बार बमबारी की। सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने इसी प्रकार मआरिब प्रांत के सरवाह क्षेत्र मोहजेज़ा क्षेत्र पर भी बमबारी की।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की टैंक यूनिट ने सऊदी अरब के पाश्विक हमलों का करारा जवाब देते हुए तइज़ प्रांत के हीफ़ान क्षेत्र में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों को निशाना बनाया।
यमन के एक सैन्य सूत्र ने बताया कि यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने संयुक्त अरब इमारात की सेना की चार गाड़ियों को तइज़ शहर के दक्षिण पश्चिम में तबाह कर दिया जिसके दौरान दसियों सऊदी एजेन्ट मारे गये और घायल हुए।
सऊदी अरब ने अमेरिका के समर्थन से 26 मार्च वर्ष 2015 से यमन पर हमला आरंभ किया था जो अब तक जारी है और इस हमले में अब तक 12 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं जिनमें सबसे अधिक संख्या महिलाओं और बच्चों की है।